November 2, 2026 9:40 pm

हरियाणा समाचार: सीआईए धारूहेड़ा ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

पीएनपी न्यूज रेवाड़ी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव आसलवास निवासी बीर सिंह उर्फ बल्लू के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया कि गत 10 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर राजस्थान के शाहजहांपुर की ओर से पैदल रेवाड़ी की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव खंडोडा के पास तुरंत नाकाबंदी करके संदिग्ध युवक को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीरज खटाना निवासी गांव पातूहेड़ा बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा रोंद बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बावल में शस्त्र अधिनियम (Arms Act) के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी नीरज खटाना ने बताया की उपरोक्त अवैध देशी हथियार उसे गांव आसलवास निवासी बीर सिंह उर्फ बल्लू ने उपलब्ध करवाया था। जो इस मामले में सीआईए धारुहेडा ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त आरोपी बीर सिंह उर्फ बल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें