November 2, 2026 8:04 pm

हरियाणा समाचार: रेवाड़ी में गरजे हरियाणा के नम्बरदार; सरकार से नियुक्ति पर लगी रोक हटाने की मांग

रेवाड़ी, 21 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आज बाल भवन में हरियाणा के नम्बरदारों का राज्य स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता उदयराज राव नम्बरदार मीरपुर ने की। सम्मेलन में गुड़गांव, अम्बाला, कुरुक्षेत्र,चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, मेवात, फरीदाबाद, सोनीपत जिलों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उदयराज राव नम्बरदार ने कहा कि विरासत इंतकाल में नम्बरदारों की भुमिका अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने नम्बरदारों का आह्वान किया कि SIR प्रक्रिया एवं सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार में अपनी तरफ पुर्ण सहयोग करें।सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पुरे हरियाणा का नम्बरदार एक है। सभी ने हरियाणा सरकार से मंच के माध्यम से मांग रखी कि सरकार नम्बरदारो का राज्य स्तरीय सम्मेलन जल्द बुलाए और नम्बरदारों की नियुक्ति पर लगी रोक को हटाने की घोषणा जल्द करें। हरियाणा के नम्बरदार अपने मानदेय के लिए संघर्ष नही कर रहे, उनका संघर्ष नम्बरदारो के समान के लिए है। सभी ने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से मांग रखी कि गांव में जब भी कोई भी सरकारी कार्यक्रम हो, उसमें चाहे विधायक एवं प्रसासनिक अधिकारी का कार्यक्रम हो, वहां नम्बरदार की अलग से कुर्सी लगे।मंच संचालन जिला संयोजक सतीश नम्बरदार औलांत ने किया। उन्होंने मंच के माध्यम से रेवाड़ी की पावन भूमि को इतिहास बताते हुए कहा कि रेवाड़ी क्रांतिकारीयों, रणबांकुरों की भूमि है। बार एसोसिएशन से भी आग्रह किया कि रेवाड़ी में दुधमुंही बच्ची के साथ जो जघन्य अपराध हुआ है, उस अपराधी का केस न्यायालय में कोई भी वकील नहीं लड़े।सम्मेलन में नम्बरदार वैलफेयर एसोसिएशन हरियाणा नाम के एक संगठन का गठन किया, जिसमें गुड़गांव कमीशनरी से गुरदयाल नम्बरदार पुर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी को संयोजक एवं नरेश यादव जिला अध्यक्ष गुड़गांव को कमीशनरी का सहसंयोजक नियुक्त किया गया।

इस दौरान जोगेन्दर राव असदपुर संयोजक स्वागत कमेटी ने अन्य जिलों से आए हुए नम्बरदारों का का सम्मान रुपी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में गुड़गांव से डा विजय सिंह नम्बरदार, नम्बरदार राजकुमार जांगड़ा महेंद्रगढ़, फुलसिह नम्बरदार, कर्मबीर सरोहा सोनीपत, कश्मीरी लाल नम्बरदार, इल्म सिंह अंबाला, राजेश नम्बरदार चरखी दादरी, फकरुद्दीन नम्बरदार नूंह, जयपाल नम्बरदार फरीदाबाद, अर्जुन सिंह नम्बरदार, जसवंत सिंह नम्बरदार बिहारीपुर, धर्मबीर नम्बरदार मुरादपूरी, विकास यादव नम्बरदार गुरावड़ा, राजरानी महिला नम्बरदार कृष्ण कुमार नम्बरदार तहसील प्रधान मनेठी, बीर सिंह नम्बरदार सोहना, राजवीर सिंह नम्बरदार नांगल चौधरी आदि अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ उपस्थित हुए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें