November 2, 2026 8:05 pm

हरियाणा समाचार : रेवाड़ी कुंड में गौसेवा एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 120 यूनिट रक्त एकत्रित किया

रेवाड़ी, 2 दिसंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रेवाड़ी जिले के कस्बा कुंड बस स्टैंड स्थित गार्डन में गोरक्षा दल एवं सनातनी युवा जागृति संगठन के तत्वावधान में गौसेवा, गौ उत्थान तथा गौ संकल्प के उद्देश्य से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 120 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जिससे 120 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।शिविर का शुभारंभ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में निरंतर सक्रिय माजरी धाम के महंत सुमित गिरी महाराज ने दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा सचिव एवं प्रबुद्ध युवा समाजसेवी दिनेश यादव टीट उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला पार्षद कुमारी गीता, खोल मंडल भाजपा अध्यक्ष सुभाष यादव (ढाणी शोभा), युवा जजपा नेता विपिन यादव (माजरा), युवा समाजसेवी देवेश मुकदम (पाली) तथा राष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त शिक्षक जयभगवान खालेटा शामिल हुए।

एसएस हॉस्पिटल एंड ब्लड सेंटर, भिवाड़ी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीताराम यादव की देखरेख में युवाओं ने रक्तदान किया। विशेष रूप से युवा समाजसेवी देवेश मुकदम (पाली) ने स्वयं रक्तदान कर 51 युवाओं को प्रेरित किया तथा रक्तदान के प्रति जोश भरा। इसी तरह युवा समाजसेवी लखवीर मनेठी ने पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए 21 युवाओं से रक्तदान करवाया।महंत सुमित गिरी महाराज ने युवाओं को गौसेवा एवं गोरक्षा का संकल्प दिलाया तथा सनातन धर्म के प्रति जागृत किया। जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट ने युवाओं से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

शिविर की व्यवस्थाओं में गोरक्षक नीरज यादव (ढाणी शोभा), अमित यादव (श्याम बेकर्स, बासदुदा), रवि (कोलाना) संदीप धारूहेड़ा तथा राहुल मनेठी ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

यह आयोजन गौसेवा के साथ-साथ रक्तदान जैसे महादान को बढ़ावा देने में सफल रहा, जिससे क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें