रेवाड़ी 23 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गोदाम से नकदी, मोटर व पाइप चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार के जिला लक्की सराय के गांव गरसंडा हाल किरायेदार शिवनगर गांव महेश्वरी निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है।जांचकर्ता ने बताया की गत 22 दिसम्बर को राजस्थान के भिवाड़ी निवासी राहुल बंसल ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने महेश्वरी में रह रहे मूल रूप से बिहार के गरसंडा निवासी सोनू कुमार को करीब डेढ़ साल पहले अपनी दुकान पर काम करने के लिए रखा था। आज सुबह करीब साढ़े 3 बजे उसके गोदाम के पड़ोसी सोनू सोनी ने उसे फोन पर बताया कि उसका गोदाम खुला हुआ है। गोदाम से चोरी कर रहे युवक को उसने पकड़ लिया गया है। इसके बाद वह अपने गोदाम पर पहुंचा, तो उसके नौकर सोनू कुमार को लोगों ने पकड़ा हुआ था। उसकी दुकान व गोदाम से नकदी, मोटर व पाइप चोरी किए गए हैं। पूछताछ के दौरान सोनू कुमार ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने में उसके साथ निखिल गुप्ता भी शामिल था। जिस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा ने मामला दर्ज कर मामले में संलिप्त आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।











