धारूहेड़ा प्रदेश ब्यूरो चीफ हरियाणा दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धारूहेड़ा के कार्यरत सफाई कर्मचारियों की चौथी सेव्ड दिन हड़ताल जारी रही। इस दौरान सरकार द्वारा जारी नोटिस को कर्मचारियों द्वारा जला दिया गया । इसका संचालन इकाई के सचिव सुनील कुमार एवं अध्यक्षता इकाई प्रधान अनिल कुमार ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ईश्वर सिंह पौडवाल,वी एस के एस के पूर्व प्रधान राजेंद्र वह ग्रामीण सफाई कर्मचारी के जिला प्रधान राजकुमार ने नगर पालिका धारूहेड़ा में सभी कर्मचारियों को संबोधित किया । सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। कर्मचारियों की कई इकाईयो ने भाग लिया। मैंगो का स्थाई समाधान न करने के बारे में रोज जाहिर किया, कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में हड़ताल जारी की हुई है। जिसका अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इस समय सैकड़ो कर्मचारियों ने भाग लिया है।बगैर कोई समाधान के वापस ड्यूटी पर आने की प्रति को जलाया जिसमें सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तेज सिंह ,राजवीर ,संजय, वरुण ,अजय ,बंटी राम ,राम किशन ,गीता ,शर्मिला, ममता, इंदु, सुशीला ,आदि कर्मचारी मौजूद रहे।











