November 2, 2026 6:59 pm

हरियाणा समाचार :जी टावर की लिफ्ट में फंसे लोग की अटकी सांसे डोर तोड़कर निकल गए निवासी   

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धारूहेड़ा 22 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

धारूहेड़ा m2k काउंटी हाइट्स सोसायटी में जी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जब सुबह करीब 8:30 बजे टावर की छोटी लिफ्ट अचानक बीच में बंद हो गई। लिफ्ट में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सवार थे। अचानक लिफ्ट रुकने से अंदर मौजूद लोग घबरा गए और कुछ समय तक फंसे रहे।इस घटना के कारण बच्चों की स्कूल बस भी निकल गई, जिससे अभिभावकों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पोकर मौके पर पहुंची टीम ने लिफ्ट दरवाजे को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला।बताया गया है कि यह वही छोटी लिफ्ट है, जो पिछले करीब 15 दिनों से ठीक तरह से काम नहीं कर रही थी। इसके बावजूद लिफ्ट का नियमित उपयोग किया जा रहा था। घटना के दौरान लिफ्ट में फंसे एक वरिष्ठ नागरिक की तबीयत भी बिगड़ गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह सहायता के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद धीरे-धीरे लिफ्ट खोली जा सकी।

इस घटना के बाद सोसायटी की सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा मुद्दा यह सामने आया कि लिफ्ट की इमरजेंसी चाबी मौके पर उपलब्ध नहीं थी। इसके अलावा, तैनात सुरक्षा गार्डों को आपात स्थिति से निपटने का कोई प्रशिक्षण या जानकारी नहीं थी। लिफ्ट में लोग फंसे होने के बावजूद गार्डों की ओर से तुरंत और प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी, जिससे अंदर मौजूद लोगों की परेशानी और बढ़ गई।लिफ्ट की खराबी को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी थीं, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। फ़ोन से सूचना मिलेने पर डोर तोड़ के लोग निकले गए।

मनीष, संयुक्त सचिव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें