November 2, 2026 9:42 pm

हरियाणा समाचार : कंपनी का एमडी निकला मोहन हत्याकांड का मास्टर माइंड, गिरफ्तारी के बाद अन्य की तलाश में जुटी रेवाड़ी पुलिस -सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी 

गत 23 सितंबर को हुई थी खाद-बीज विक्रेता की गोली मारकर हत्या, कंपनी से नाता तोड़ने के बाद मोहन का शुरू हुआ था एमडी के साथ विवाद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 29 दिसंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

बहाला में गत 23 दिसंबर को हुई खाद-बीज विक्रेता मोहन की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस मास्टरमाइंड को काबू करने में सफल रही है। पुलिस ने इस हत्याकांड में एक एग्रो कंपनी के एमडी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।

बहाला निवासी मोहन ने मोहन ट्रेडर्स के नाम से खाद-बीज की दुकान की हुई थी। गत 23 दिसंबर को एक इंडेवर कार में आए सशस्त्र बदमाशों ने मोहन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बेटे व आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया तो गोली मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए थे। सूचना मिलने के बाद कोसली थाना पुलिस के साथ-साथ डीएसपी सुरेंद्र श्योराण और तीनों सीआईए की टीमों ने मौके पर जाकर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जिले की सीमाओं को सील करते हुए आरोपियों को काबू करने के प्रयास किए थे, परंतु बदमाश जिले की सीमा से बाहर निकल चुके थे। पुलिस ने वारदात के अगले दिन डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया था। हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।

बेटे ने लगाए थे जयवीर पर आरोप

पुलिस बयान में मोहन के बेटे दुष्यंत ने आरोप बताया था कि कुछ समय से उसके पिता का हिसार निवासी जयवीर सिंह से पैसे के हिसाब-किताब को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बारे में भिवानी निवासी अंकित सरोहा और पोपसिंह ने उसे बताया था। उसने आशंका जताई थी कि उसके पिता की हत्या के पीछे जयवीर का ही हाथ है। जांच के बाद पुलिस ने हिसार के मोहब्बतपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से और पूछताछ की जाएगी।

डिस्टीÑब्यूटरशिप छोड़ने के बाद विवाद

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मोहन जेबीएस एग्रो कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर था। इस कंपनी का जयप्रकाश उर्फ जयवीर एमडी है। मोहन ने कुछ समय पहले कंपनी की डिस्ट्रीब्यूरशिप छोड़ दी थी। कंपनी से उठाए गए सामान की पेमेंट भी बकाया थी। इसी बात को लेकर एमडी और मोहन के बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसी विवाद के चलते जयवीर ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर सुपारी देकर मोहन की हत्या करवा दी। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

वर्जन-

जल्द काबू किए जाएंगे सभी आरोपी –

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद वारदात में उसके सहयोगी की भूमिका भी सामने आई है, जिसे जल्द काबू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही हत्याकांड से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें