November 2, 2026 8:50 pm

आगर मालवा: विकास और सेवा को समर्पित भाजपा की सरकार के दो वर्ष…. दो वर्ष में विधायक मधु गेहलोत ने करोड़ों के विकास कार्य करा कर इतिहास रचा

पीएनपी न्यूज़
रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आगर मालवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को विधायक कार्यालय में भाजपा ने आगर विधानसभा स्तरीय विकास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण होने पर तनोडिया मंडल के बूथ अध्यक्ष गण और उनकी टीम के साथ एवं अटल स्मृति पर्व मनाया । कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गेहलोत,भेरुसिंह चौहान, कैलाश कुंभकार,नपा अध्यक्ष निलेश पटेल,पारस जैन,सभी सातो मंडलो के अध्यक्ष, एवं सभी मंचासीन सभी अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर के किया । विकास एवं सेवा के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित तनोडिया मंडल बूथ अध्यक्ष गण की टीम के साथ एवं अटल स्मृति पर्व को संबोधित करते हुए विधायक मधु गेहलोत ने कहा की आप सब देवतुल्य कार्यकर्ताओ के एवं मतदाताओं के आशीर्वाद से मप्र की डॉ मोहन यादव जी के सरकार के एवं आपके सेवक इस विधायक के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण हुए है,। दो वर्षों में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आगर विधानसभा क्षेत्र में हमने करोड़ों के विकास के कार्य एवं हितग्राहियों को उनके खाते में योजनाओं के लाभ की राशि पहुचा कर इतिहास रचा है । में इस विकास को आप सभी को समर्पित करता हु क्योकि आप सब के आशीर्वाद से आपने मुझे विधायक बना कर आप सब की क्षेत्र की सेवा का अवसर प्रदान किया । विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में कराये विकास कार्यो की जानकारी देते हुए बताया की दो वर्ष में 551 गरीब कन्याओं का निःशुल्क विवाह,डेम रोड,टीन शेड उघोग ,शिक्षा,स्वास्थ,बिजली,पेयजल, महिला सम्मान, विकलांग बच्चों का निःशुल्क इलाज,पीएम आवास योजना, आदि एवं सहित अन्य सभी विभागों से कार्यो को स्वीकृत करा कर एक विकास का क्षेत्र में इतिहास लिखा है । विधायक ने बताया अधिक के खर्च एवं विकास कार्य दो वर्षों में हुए है । विधायक ने कहा की मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने दो वर्ष में अद्वितीय कार्य किए हैं। और आगे कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि आगर विधानसभा में आकर मां भारती की सेवा करने और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बनने का अवसर मिला है। भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता और संगठन हैं। प्रदेश सरकार ने जिस प्रतिबद्धता के साथ गरीब, किसान, महिला और युवा केंद्रित योजनाओं को जमीन पर उतारा है, उसने प्रशासनिक संवेदनशीलता को नई पहचान दी है। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में विकास की नई परिभाषा प्रस्तुत की है। भाजपा सरकार अपने कार्यों से संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता की प्रतीक बन चुकी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने बूथ अध्यक्षों और उनकी टीम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने अद्वितीय और अकल्पनीय विकास कार्य किए हैं, उसे जन-जन तक पहुंचाना है । मालवीय ने कहा कि यह वर्ष देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का शताब्दी वर्ष है, जिसे पूरे मे सम्मान और गौरव के साथ मंडल स्तर तक मनाया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा अटल जी के जन्मदिन को लेकर
अटल स्मृति दिवस भाजपा मना रही है । अटल जी ने नई पहचान देश को प्रदेश को दिलाई,हमे गर्व है कि वे मप्र के थे । उनका
व्यक्तित्व कृतित्व हम सब के लिये प्रेरणादायी है । आज भी कानो में वो नारा गूंजता है जिसे हम लगाते थे
अटलबिहारी बोल रहा है इंदिरा शासन डोल रहा है,अटल जी भाजपा के भीष्म पिता थे । जन्म जयंती बूथ स्तर तक मनाई गई है । आज अटल जी के सपनों को नरेन्द्र मोदी जी की सरकार साकार कर रही है। मप्र में जो कार्य,योजनाएं शिवराजसिंह जी चौहान ने शुरू की उन्हें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आगे बढ़ा रहे है
बैठक को पुर्व जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार, भेरूसिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष डॉ राहुल जैन,नपा अध्यक्ष निलेश पटेल, प्रेम यादव,मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौहान,विधायक प्रतिनिधि पारस जैन, सुरेंद्र सिंह परिहार,भरत प्रजापत, राजेश आर्य ने भी संबोधित करते हुए विधायक मधु गेहलोत द्वारा कराये गये विकास के कार्यो की विस्तार से जानकारी दी,एवं आगामी विकास की शुरू होने वाली योजनाओं,कार्यो से अवगत कराया।
कार्यक्रम के बाद मिठाई खिलाकर दो साल बेमिसाल की खुशी मनाई। भाजपा के तनोडिया मंडल के सभी पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओ का दुपट्टे पहना कर स्वागत सम्मान किया । बैठक का संचालन महामंत्री सतपाल सिंह चुण्डावत ने व आभार बूथ अध्यक्ष विजयपाल सिंह राठौर ने माना। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें