November 2, 2026 8:48 pm

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के निर्देश का भी कोई असर नहीं; प्रशासन की खुल रही पोल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 2 July रिपोर्टर दीपक तिवारी

स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि सोमवार व मंगलवार की थोडी सी मोनसून बरसात ने फिर रेवाडी सहित पूरे हरियाणा की भाजपा सरकार की प्री-मोनसून सफाई की पोल खोलकर रख दी, जब सभी जगह जलभराव हो गया और घरों में 2-2 फुट पानी भर गया। यहां तक रेवाडी के सरकारी अस्पताल के शिशु वार्ड में भी पानी भर गया।

विद्रोही ने कहा कि यह आरोप मेरेे नही, अपितु हरियाणा बाल अधिकार आयोग की सदस्य सुमन राणा ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को रेवाडी के सामान्य अस्पताल का दौरा करते स्वयं अपनी आंखो से देखकर न केवल रोष प्रकट किया। अपितु इसके लिए अस्पताल के सीनियर डाक्टरों के सामने इस कुव्यवस्था पर कई सवाल खड़े किये। मंगलवार को जब हरियाणा बाल अधिकार सरंक्षण आयेग की सदस्य सुमन राणा ने अपनी टीम के साथ सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो अस्पताल के शिशु वार्ड में वर्षा का पानी भरा हुआ था। चारो तरफ कुव्यवस्था थी। इसे देखकर वे स्वयं कुपित हुई और उपस्थित पीएमओ को सफाई व्यवस्था को सुधारने व महिला मरीजों, नवजात शिशुओं को हो रही असुविधा पर भारी रोष भी प्रकट किया।

विद्रोही ने कहा कि यह हालत तो तब है जब हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रेवाडी अस्पताल का स्वयं दौरा करके सफाई व्यवस्था का सुधार करने व मरीजों की सुविधा बढाने व अस्पताल में जलभराव न हो, इसकी पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिये थे। किन्तु निर्देशों पर पैसेभर का काम नही हुआ। सोमवार व मंगलवार को रेवाडी में हुई 28 से 30 मिलीमीटर वर्षा ने ही जब सरकारी अस्पताल के शिशु महिला वार्ड में पानी भर जाये तो सहज अनुमान लगा ले सफाई की स्थिति कितनी खराब होगी और रेवाडी में कैसी प्री मोनसून सफाई करके नाले, नालिया, सीवरों, पानी निकासी मार्गो की सफाई हुई होगी। यह हालत तो तब है कि जब रेवाडी हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व उनके पिता केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह का गृहनगर है। जब स्वास्थ्य मंत्री के गृहनगर के जिला अस्पताल में ऐसीे दुर्दशा है, तब प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में सरकारी अस्पतालों की क्या गत होगी, यह बताना बेमानी है।

विद्रोही ने कहा कि रेवाडी से 25 किलोमीटर दूर पटौदी के सरकारी अस्पताल में सोमवार रात को चार घंटे बिजली नदारद रही। सरकार के जनरेटर खराब मिले, आपातकाल बिजली व्यवस्था खराब रही, मरीजों की चार घंटे रात में घुप अंधेरे में गर्मी में क्या हालत हुई होगी, बताना बेमानी है। विद्रोही ने आरोप लगाया कि भाजपा राज में केवल जुमलेबाजी होती है, जमीनी धरातल पर कुछ नही होता, केवल दावे-घोषणाएं होती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें