रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP NEWS
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोनभद्र में बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चीनी, चावल, दाल, तेल, प्याज और साबुन जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीजें रखकर उनकी आरती और पूजा की। सपा नेताओं ने इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के ‘अच्छे दिन’ के वादे कहां गए। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब गरीब परिवारों के लिए चीनी खरीदना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने दाल, तेल, प्याज, साबुन और चावल के बढ़ते दामों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, दवाइयों और बिजली के खर्च में वृद्धि का मुद्दा उठाया। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर भी सरकार को घेरा।मालती भारती और विमला भारती ने कहा कि महंगाई का सीधा असर महिलाओं के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने बच्चों की कॉपी-किताबों की कीमतों में बढ़ोतरी पर भी चिंता जताई। सुरेश अग्रहरी और जुनैद अंसारी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ किसानों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद की कमी और ऊंचे दामों पर बिक्री के कारण किसान परेशान हैं। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई का असर किसान और युवा वर्ग दोनों पर पड़ रहा है।प्रदर्शन में राजमणि खरवार, रामचंद भारती, अर्जुन पटेल, कन्हैया, अनिल भारती और संतोष कोल समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।











