November 2, 2026 9:39 pm

बलिया समाचार: बाढ़ प्रभावित इलाके में पानी में डूबे पोल से दौड़ रहा 11 हजार वोल्ट करंट, हादसे का खतरा।

संपादक / नीलेश वर्मा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। मुरली छपरा ब्लॉक अंतर्गत चांद दियर ग्राम पंचायत के बाढ़ प्रभावित इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। बाढ़ के पानी में कई बिजली के पोल चार से पांच फीट तक डूबे हैं, इसके बावजूद 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन और ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति जारी है। इससे किसी भी समय पानी में करंट उतरने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी कारण से अर्थिंग अथवा विद्युत तार में फाल्ट हुआ तो पानी से घिरी बस्ती में करंट फैल सकता है। ऐसे में बड़े हादसे की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है।

इस संबंध में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर दिलीप प्रताप ने बताया कि सूचना मिला है बाढ़ प्रभावित इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर बिजली के तार खोलवाने के लिए मौके पर पहुंच कर तार खुलवा रहा हूं। वहीं इंजीनियर प्रशांत यादव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद कर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। जरूरत पड़ने पर सरकार की ओर से जनरेटर की व्यवस्था कर प्रभावित क्षेत्र में वैकल्पिक बिजली आपूर्ति की जा सकती है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रशासन के अधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराने और किसी संभावित हादसे से पहले आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें