रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोनभद्र राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में बुधवार की सुबह बच्चों को लेकर आ रही एक निजी स्कूल बस साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई।इससे बस में सवार बच्चों को मामूली चोट आई। बस में कुल 25 बच्चे सवार बताए गए हैं। राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक निजी स्कूल की बस बुधवार की सुबह बच्चों के लेने के लिए कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव गई थी। कुर्था गांव में बस में आसपास के गांवों के कुल 25 बच्चे सवार हुए। बच्चों को लेकर बस चालक जैसे ही आगे बढ़ा, इसी दौरान एक साइकिल सवार अचानक सामने आ गया।साइकिल सवार को बचाने में बस चालक अनियंत्रित होकर सड़की पटरी की तरफ चला गया। सड़क की पटरी पर जाते ही बस मिट्टी में धंस कर पलट गई। बस पलटते ही बच्चों की चींख पुकार शुरु हो गई। बस में सवार सभी बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं बस पलटते देख आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने बस के पीछे का शीशा तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी बच्चों का पास के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया तथा घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सभी बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।











