पीएन पी न्यूज़ /रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आगर मालवा /प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के आह्वान पर आज जिला आगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में रात्रिकालीन विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता और छात्रों, युवाओं तथा आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र, छात्रों, युवाओं और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी तथा जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाल जी, NSUI राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर नगर पालिका उपाध्यक्ष रऊफ मुल्तानी जी शहर कांग्रेस अध्यक्ष रईस शेख, देवेंद्र वर्मा, पार्षद अमित अजमेरा, बहादुर दायमा,NSUI जिला अध्यक्ष इमरान अली, अनमोल वर्मा ,बंटी फारूकी, भेरूसिंग यादव,देवराज ठाकुर, प्रकश नायक,श्याम गवली,संतोष गुर्जर,राजू मुल्तानी,साजिद खान, जाकिर खान, तुषार पांडे,मोगली ,राहुल मालवीय,आदि
जिला कांग्रेस कमेटी











