November 2, 2026 6:59 pm

सोनभद्र: पोर्टल के नाम पर पल्ला झाड़ रहे अधिकारी, किसानों में गहरी नाराजगी

सोनभद्र | कमलेश तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज स्थित धान क्रय केंद्र (हार्ड शाखा) पर किसानों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। विपणन अधिकारी एवं एसएमआई द्वारा किसानों का धान खरीदने से इंकार किए जाने पर किसानों में भारी नाराजगी देखी गई।

तीन दिनों से धान लेकर खड़े किसानों का अब तक न तो धान खरीदा गया और न ही कोई स्पष्ट कारण बताया गया।

 

किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र पूरी तरह कंप्यूटर ऑपरेटर के भरोसे चल रहा है, जबकि ऑपरेटर संविदा पर भी नहीं है और कार्य एक निजी व्यक्ति से कराया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि “लखनऊ से साइट बंद है” और पोर्टल का सर्वर डाउन चल रहा है।

 

किसानों ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अधिकारी समय से ड्यूटी नहीं निभा रहे हैं, जिसके कारण उनकी मेहनत की उपज समय पर नहीं बिक पा रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

किसानों ने सरकार से मांग की है कि लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और धान की खरीद तत्काल शुरू कराई जाए। वहीं अधिकारी पोर्टल और सर्वर की समस्या बताकर जिम्मेदारी से बचते नजर आए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें