बदायूं न्यूज़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बदायूं कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पी सी सी सदस्य सोमेंद्र यादव के नेतृत्व में गांव सिद्ध पुर पहुंचा तथा वहां पहुंच कर कल दिनांक 19 अप्रैल को एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूब कर बच्चों की मृत्यु होने वाले पीड़ित परिवार के मृतक वावी के पिता भूरे कश्यप तथा मृत्यु सलमान के पिता जहूर अहमद से मिले तथा उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव मदद का भरोसा देते हुए उन्हें सांत्वना दी सोमेन्द्र यादव ने पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह द्वारा भेजा गया सांत्वना पत्र उन्हें देते हुए बताया कि ओमकार सिंह का आने का प्रोग्राम था लेकिन उनका आज़ सुबह एक्सीडेंटल दुर्घटना हो जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं उनके काफी चोटें लगी है उनका उपचार चल रहा है इस कारण आज़ वह नहीं आ सके हैं स्वस्थ होते ही वह पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे , सोमेन्द्र यादव ने कहा कि अड़ानी ग्रुप द्वारा जो एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, प्रतिनिधिमंडल में शामिल पी सी सी सदस्य सुधीर उपाध्याय ने मांग की प्रशासन पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाये अड़ानी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की जाये , प्रतिनिधि मंडल में पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण वीर मोर्या , पूर्व कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष विसौली सदानंद पाल , ब्लॉक उपाध्यक्ष कल्लू ख़ां कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे
जितेन्द्र कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश











