November 2, 2026 8:05 pm

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने किसानों के खेत में कराई क्रॉप कटिंग, कहा — पारदर्शिता से मिलेगा योजनाओं का लाभ* 

*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रंगीला नगर गांव में स्वयं की देखरेख में कराया निरीक्षण, किसानों से की सीधी बातचीत

 

*लखीमपुर खीरी* , 15 अक्टूबर किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने की दिशा में लखीमपुर खीरी प्रशासन निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुधवार को प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे के साथ तहसील व विकासखंड लखीमपुर की ग्राम पंचायत रंगीलानगर का दौरा किया इस दौरान डीएम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत एक खेत में स्वयं की देखरेख में क्रॉप कटिंग (फसल कटाई) अभ्यास कराया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसान राममूर्ति पुत्र छेदीलाल के खेत में पहुंचकर वैज्ञानिक पद्धति से धान की फसल कटवाई और किसान से खेतीबाड़ी से जुड़ी जमीनी समस्याओं पर सीधी बातचीत की धान की उत्पादकता का सटीक आंकलन करने के लिए डीएम ने खेत में 43.3 वर्गमीटर क्षेत्रफल (10×10 मीटर समबाहु त्रिभुज) का प्लॉट चिन्हित कराया और सीसीई एग्री एप के माध्यम से पूरी क्रॉप कटिंग प्रक्रिया कराई। कटाई के उपरांत फसल का वजन कर आवश्यक आंकड़े संकलित किए गए, जिसमें 11.770 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि इस प्रक्रिया से किसानों को वास्तविक उपज के अनुसार बीमा मुआवजा मिलेगा और फसल बीमा योजना में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने की अपील की और बताया कि पराली खेतों में मिट्टी सुधार के लिए उपयोगी है इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी लखनऊ मंडल हर्षित मिश्रा, प्रभारी तहसीलदार सुनील कुमार, तथा बीमा कंपनी के जिला समन्वयक आशीष अवस्थी मौजूद रहे। टीम ने पूरे अभ्यास की बारीकी से निगरानी की और तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

 

रिपोर्टर अनिल कुमार, निघासन लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें