November 2, 2026 8:55 pm

सीतामढ़ी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सक्रिय,अभया ब्रिगेड..

प्रवीण कुमार (ब्यूरो सीतामढ़ी )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीतामढ़ी जिले में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड’ लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर निगरानी कर रही है। महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित इस टीम का मुख्य उद्देश्य स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल एवं कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

 

अभया ब्रिगेड की महिला पुलिसकर्मी विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। इस दौरान छात्राओं एवं महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं की जानकारी भी ली जा रही है। टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अभया ब्रिगेड की गतिविधियों को लगातार जारी रखा जाएगा। टीम का उद्देश्य सुरक्षित माहौल तैयार करने के साथ महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना भी है। पुलिस की इस पहल से शिक्षण संस्थानों में आने-जाने वाली छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा मिल रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें