November 2, 2026 8:06 pm

धारूहेड़ा में रसायनयुक्त पानी से बढ़ी परेशानी नालों की सफाई होती पानी निकालने का अभाव

रेवाड़ी 19जुलाई जिला रिपोर्टेड दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धारूहेड़ा में भिवाड़ी के रास्ते राजस्थान से आ रहा पानी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले को लेकर न जाने कितनी बैठकें हो चुकी हैं, यहां तक कि राजस्थान के संबंधित विभाग पर दो एफआइआर तक दर्ज हो चुकी हैं। इसके बावजूद नाले से रसायनयुक्त पानी धारूहेड़ा पहुंच रहा है। समाजसेवी महेश कुमार,व ठेकेदार सत्येंद्र सिंह यादव, ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री जहां इस पानी के बीच उतरकर समस्या को देख चुके हैं, वहीं रेवाड़ी के तत्कालीन विधायक लक्ष्मण यादव व पूर्व विधायक चिरंजीव राव इस मामले को विधानसभा में उठा चुके हैं। वर्षा पानी को रोकने के लिए धारूहेड़ा में अवरोधक भी बनाया गया है, लेकिन नाले से एक बार फिर रसायनयुक्त पानी आ रहा है। दो दिन से वर्षा भी नहीं हुई है, लेकिन रसायनयुक्त पानी लगातार आ रहा है। रैंप बनने के बाद धारूहेड़ावासियों को रसायनयुक्त पानी से छुटकारा तो मिला था, लेकिन एक बार फिर से पानी धारूहेड़ा पहुंच रहा है। जहां बेस्टेक व औद्योगिक कस्बे में रसायनयुक्त पानी जमा हो गया है। उसे सेक्टर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से कागजी कार्रवाई करने का ही दिखावा है।वही नाले से धारूहेड़ा में पहुंच रहा रसायनयुक्त पानी जो सेक्टर 6, बेस्टेक सोसाइटी, m2k, कई गांव का इस रास्ते से आवाज आना है वही औद्योगिक क्षेत्र में कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें