लखीमपुर खीरी, 25 अक्टूबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित जनपद भ्रमण को देखते हुए लखीमपुर खीरी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। शनिवार को लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने स्वयं लखीमपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने कमिश्नर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ कबीरधाम आश्रम, मुस्तफाबाद का निरीक्षण किया, जहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है कमिश्नर ने हेलीपैड से लेकर मंच तक की व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने पार्किंग, सुरक्षा, यातायात, सेफ हाउस और बैठक व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट मौके पर ही ली उन्होंने निर्देश दिए कि साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत और सजावट में कोई कमी न रहे — सभी कार्य मानक और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं इस मौके पर सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह, युगांतर त्रिपाठी, सीओ रमेश कुमार तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे सभी अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी कमिश्नर को दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी











