November 2, 2026 8:55 pm

सागर: किसान उन्नत खेती अपनाएं, परिवारजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें और युवाओं को नशा, अपराध से दूर रखने हेतु रोको-टोको की स्वस्थ परम्परा अपनाएं – कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल

जिला ब्यूरो संतोष यादव संवाददाता मुकेश यादव शाहगढ़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सागर कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 7 दिन में निराकरण के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत खुरई में खण्ड स्तरीय शिविर आयोजित

 

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत खुरई के महाकाली टीनशेड में खण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शिविर में आए हुए आमजनों से व्यक्तिगत रूप से आवेदन लिए, उनसे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती पाल ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों एवं आमजन से उनकी शिकायतों और योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन लेना तथा उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविर में आए आवेदनों पर शीघ्रता से कार्यवाही की जाएगी, जो आवेदन त्वरित निराकृत हो सकते हैं उनका निराकरण आज ही किया जाएगा एवं अन्य आवेदनों के लिए 7 दिवस की समय-सीमा निर्धारित की गई है।कलेक्टर श्रीमती पाल ने हनौती सिंचाई परियोजना के शेष प्रभावितों को 10 दिन के भीतर मुआवजा वितरण करने के निर्देश एसडीएम खुरई श्री सतीश वर्मा को दिए। शिविर में खाद वितरण से संबंधित आई शिकायतों पर कलेक्टर ने कहा कि किसानों को ई-टोकन के माध्यम से खाद का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान डीएपी खाद की जगह एनपीके सहित अन्य विकल्पों का उपयोग करें और अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए उन्नत एवं प्राकृतिक खेती अपनाएं।कलेक्टर ने आमजन से अपील की कि वे अपने परिवार की महिलाओं, बच्चों, किशोरियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि किशोर एवं युवा हो रहे बच्चों को गलत आदतों, नशा एवं अपराध से दूर रखने हेतु रोको-टोको जैसी स्वस्थ परम्परा का पालन करें।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश कुमार गोमे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।पशुपालन एवं डेयरी विभाग सागर की डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु डेयरी योजना अंतर्गत कलेक्टर मेडम द्वारा लाभान्वित हितग्राही श्री दिलीप यादव को विभाग द्वारा स्वीकृत 10.25 लाख की अनुदान राशि का स्वीकृत पत्र प्रदाय किया गया। प्रकार जनपद पंचायत द्वारा 07 हितग्राहियों की पेंशन, जनपद पंचायत द्वारा 07 हितग्राहियों को कर्मकार कार्ड स्वीकृत किये गये।

श्रम विभाग योजना अंतर्गत जनपद पंचायत द्वारा – 3 हितग्राहियों को 2.00 लाख से जनपद पंचायत द्वारा कुल 6.00 लाख, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा – लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत 01 प्रकरण स्वीकृत, आजीविका मिशन द्वारा 22 एसएचजी अंतर्गत 52,60,000 रु. का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

उद्यमी संवाद कार्यक्र : युवा उद्यमी श्री विशाल कुमार अहिरवार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। यह योजना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा संचालित क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना है, जिसके माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नए गैर-कृषि सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती  है प्रगतिशील किसान श्री अनुकूल ठाकुर ने सोयाबीन उत्पादन की BBF (ब्रॉड बेड फरो) पद्धति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह सोयाबीन की बुवाई की एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें खेत में उठी हुई चौड़ी क्यारियां और नालियां बनाई जाती हैं। यह विधि अत्यधिक बारिश के समय जल निकासी को आसान बनाती है और सूखा पड़ने पर मिट्टी में नमी बनाए रखती है, जिससे पौधों की जड़ें सड़ने से बचती हैं और हवा व धूप का बेहतर संचार होता है। इस पद्धति से उन्हें पारंपरिक खेती के मुकाबले सोयाबीन की पैदावार में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी प्राप्त हुई है। प्रगतिशील किसान श्री अमित कुमार जैन ने बताया कि उन्होंने एग्रोटेक वेजिटेबल का उत्पादन कर अच्छा लाभ अर्जित किया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें