Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 9 जून रिपोर्टर दीपक तिवारी
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 6 पुलिस कर्मियों को प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने इन पुलिस कर्मियों से उनके फील्ड के अनुभव बारे में भी फीडबैक लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी तरह से बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा भी की गई।
इन पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
सम्मानित होने वालों में कुंड चौकी इंचार्ज पीएसआई राकेश व एएसआई कुलदीप को वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है।
वहीं ईआरवी नं 569 पर तैनात ईएचसी सुंदरलाल व सिपाही पवन कुमार को ड्यूटी के दौरान चोरी शुदा बाइक के साथ एक आरोपी को काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है।
इसके अलावा थाना बावल की राइडर नं 14 पर तैनात सिपाही भूपेन्द्र कुमार व एसपीओ राजकुमार को चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है।
एसपी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी आगे भी अपना काम नेक नीयति व ईमानदारी से करते रहें, ताकि समाज में पुलिस विभाग की बेहतर छवि नजर आए तथा क्षेत्र के लोग उक्त पुलिसकर्मी को लंबे समय तक याद रखें। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी दुश्चरित्र, असामाजिक व शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखे। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, बुलेट पटाखा फोडने वालो, रात्रि के समय डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वालो व हुड़दंग करने वालो पर सख्ती से कार्रवाई करें।











