November 2, 2026 8:51 pm

टीसी राव की एक और पुस्तक का भव्य लोकार्पण

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 9 जून रिपोर्टर दीपक तिवारी

देश की राजधानी में स्थित प्रतिष्ठित मानेकशॉ कन्वेंशन सेंटर, दिल्ली कैंट में ऐतिहासिक पुस्तक “No More Wars: Universal Solutions for Global Peace” का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्व आर्मी कैडेट कॉलेज और स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स कैडर से जुड़े सौ से अधिक वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों एवं उनकी धर्मपत्नी ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

यह पुस्तक प्रसिद्ध सैन्य इतिहासकार, शोधकर्ता एवं बहुप्रतिष्ठित लेखक डॉ. टी. सी. राव द्वारा लिखी गई है, जो वर्तमान में Doctor of Literature (D.Litt.) – विश्व की सर्वोच्च शैक्षणिक उपाधि – की शोध कर रहे हैं। यह 350 पृष्ठों की पुस्तक युद्धों को रोकने, नियंत्रित करने और राष्ट्रों को शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के मार्ग पर चलने के समाधान प्रस्तुत करती है।

डॉ. राव ने इस पुस्तक में भारत द्वारा विश्व को दिए गए पंचशील और वसुधैव कुटुम्बकम जैसे सिद्धांतों को केंद्र में रखकर, एक शक्तिशाली और व्यावहारिक वैकल्पिक वैश्विक व्यवस्था का सुझाव दिया है, जिससे युद्धों, शोषण, विध्वंस और मानवता की हानि को रोका जा सके।

“No More Wars” पुस्तक विशेष रूप से सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व, विदेश नीति निर्धारकों, तथा संयुक्त राष्ट्र जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं मार्गदर्शक साबित होगी। इसमें विश्व स्तर पर निःशस्त्रीकरण (Disarmament) के माध्यम से स्थायी शांति स्थापित करने के उपायों को विस्तार से समझाया गया है।

डॉ. टी. सी. राव, जिन्होंने पहले भी रक्षा, राजनीति, संविधान, धर्म, सामाजिक विषयों, करियर गाइडेंस, प्रबंधन एवं प्रेरणा जैसे विषयों पर कई चर्चित पुस्तकें लिखी हैं, ने इस अवसर पर कहा –

“मानवता की रक्षा, विकास और अस्तित्व के लिए अब समय आ गया है कि युद्ध नहीं, विचार और संवाद को प्राथमिकता दी जाए।’’

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित सभी सैन्य अधिकारियों एवं उनकी पत्नियों ने पुस्तक की विषयवस्तु और डॉ. राव की सोच की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। समारोह का वातावरण देशभक्ति, शांति और मानव कल्याण की भावना से ओतप्रोत रहा। “No More Wars” न केवल एक पुस्तक है, बल्कि यह मानवता को एकजुट कर स्थायी वैश्विक शांति की दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम है।

इस अवसर पर कर्नल महाबीर यादव, कर्नल गोपाल सिंह, कर्नल भरपूर सिंह, कर्नल के.एस. बल, कर्नल सुनील यादव, कर्नल विरेन्‍द्र यादव, कृष्‍णा यादव (उपाध्‍यक्ष, शहीद परिवार कल्‍याण फाउंडेशन), पवित्रा यादव (महासचिव, ग्रामीण उत्‍थान – भारत निर्माण, महिला विंग), कमलेश सिंह (समाजसेवी), अनीता यादव (महासचिव, शहीद परिवार कल्‍याण फाउंडेशन, महिला विंग) उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें