Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
*पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न*
रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश
सतना 22 मार्च 2025/(पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट) के तहत गठित जिला सलाहकार समिति की शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न जिला सलाहकार समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि सतना और मैहर जिले में संचालित सभी 38 कार्यरत सोनोग्राफी सेंटरों का नियमित रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया जाये। जिला सलाहकार समिति की बैठक में पदेन सदस्य जिला जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास की ओर से सहायक संचालक श्यामकिशोर द्विवेदी, अशासकीय सदस्य जिया अहमद राज, नोडल अधिकारी डॉ. भूमिका जगवानी, डॉ. सुनील पाण्डेय भी उपस्थित थे।
जिला सलाहकार समिति की बैठक में निर्धारित एजेण्डा के अनुसार जिले में संचालित नर्सिंग होम और सोनोग्राफी सेंटर के संचालकों द्वारा आनलाईन रजिस्ट्रेशन में 7 आवेदकों द्वारा प्रस्तुत रिन्यूबल और संशोधन के प्रस्तावों का परीक्षण किया गया। समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि सभी आवेदकों के नर्सिंग होम और सोनोग्राफी सेंटर का मौके पर परीक्षण जिला सलाहकार समिति के माध्यम से कराया जाये। यदि इन सेंटरों द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्रोटोकाल और आवश्यक मानदण्डों का पालन करने की स्थिति में आगे की कार्यवाही की जाये। इसके अलावा जिले में संचालित सभी सोनोग्राफी सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण सतत रूप से समय-समय पर किया जाकर पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट का पालन सुनिश्चित कराये जाने का निर्णय भी लिया गया।











