November 2, 2026 8:12 pm

चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन की अंतिम तिथि अब 25 मार्च*

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सतना 22 मार्च 2025/भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत रबी वर्ष 2024-25 (विपणन वर्ष 2025-26) में ई-उपार्जन पोर्टल www.mpeuparjan.nic.in  पर 20 फरवरी से 10 मार्च 2025 तक चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन की तिथि निर्धारित थी। कृषकों के हित के दृष्टिगत अब शासन द्वारा बढाकर 25 मार्च कर दिया गया है। कलेक्टर सतीश कुमार एस ने बताया कि जो चना, मसूर एवं सरसों फसल के उपार्जन के पंजीयन कराना चाहते है। वे 25 मार्च 2025 तक फसल का पंजीयन करा सकते हैं।
*अब तक 24 हजार 468 किसानों का पंजीयन*
सतना जिले में अब तक रबी विपणन वर्ष 2025-26 में 24 हजार 468 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। जिनमें 23932 किसानों ने गेहूं के लिए, 691 किसानों ने चना, 990 ने मसूर और 990 किसानों ने अपना पंजीयन सरसों की फसल के लिए कराया है। सतना जिले की रामपुर बघेलान तहसील में 6189, नागौद में 5008, उचेहरा में 3919, रघुराजनगर में 2916, कोटर में 2491, बिरसिंहपुर में 1802, कोठी में 1303 और मझगवां तहसील में 840 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें