Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नागपुर में उपचार के दौरान देउरा निवासी धनेन्द्र तिवारी के छोटे बेटे का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सतना।रामपुर बघेलान क्षेत्र के देउरा निवासी धनेन्द्र तिवारी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके 21 वर्षीय छोटे बेटे का नागपुर में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया। जवान बेटे की असमय मौत से मां की गोद सूनी हो गई, वहीं पिता ने अपने कलेजे के टुकड़े को खो दिया। परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
जिस बेटे को माता-पिता ने बड़े अरमानों से पाला-पोसा और जिसके उज्ज्वल भविष्य के सपने संजोए थे, उसकी असमय विदाई ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घर में गमगीन माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 21 वर्ष की उम्र में दुनिया छोड़ जाना परिवार के लिए ऐसा दुख है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी।
एक जवान बेटे की विदाई ने माता-पिता की दुनिया उजाड़ दी। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।











