November 2, 2026 9:40 pm

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुपाचूआ के करीवा माटी स्थित चरकी घुटरा से श्मशान घाट तक पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र सड़क निर्माण की ओर समुचित कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में इसे लेकर उग्र आंदोलन किया जायेगा। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो किमी कच्ची और पथरीली सड़क से गुजर कर शव का दाह संस्कार करने जाना पड़ता है। सड़क पर निकले नुकीले पत्थरों के चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कंधे पर इतनी दूर शव और लकड़ी ले जाना भी मुश्किल होता है।

 

ऐसे में कच्ची सड़क को पक्की बनाया जाना जरूरी है। ग्रामीण कमलेश, अनीता, सुखदेव आदि ने कहा कि प्रधान से लेकर जिला प्रशासन तक को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सका है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी तेजी से बढ़ रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रदर्शन के माध्यम से शीघ्र ही सड़क निर्माण कराये जाने की मांग की है। इस मौके पर बुद्धिनारायण, चंद्रिका, ममता, अनिता, सुनीता, सुमित्रा, राजिंदर आदि मौजूद रहे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता श्रीकेश सिंह ने सेल फोन पर बताया कि सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धन उपलब्ध होनेपर सड़क का निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें