November 2, 2026 9:43 pm

धारूहेड़ा में अवैध कब्जों पर गिरेगी गाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

रेवाड़ी, 10 अप्रैल चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धारूहेड़ा बस स्टेंड की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कब्जा न हटवाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज विभाग द्वारा कब्जा करने वालों को 15 दिनों में अवैध रूप से किया गया कब्जा हटाने का समय दिया गया है। इसके बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हरियाणा राज्य परिवहन के महाप्रबंधक निरंजन शर्मा ने बताया कि धारूहेड़ा बस स्टेंड की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। इन अवैध कब्जाधारियों को 15 दिनों में स्वंत कब्जा हटवाने का समय दिया गया है। इसके बाद विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कब्जा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कब्जा न हटाने की सूरत में कार्रवाई के दौरान आई लागत का समस्त खर्चा कब्जा करने वाले लोगों से वसूला जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें