November 2, 2026 7:58 pm

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली द्वारा आगामी पर्व / त्योहारों की तैयारियों के दृष्टिगत तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था हेतु जनपद बदायूँ की अपराध स्थिति की समीक्षा बैठक कर जनपदीय पुलिस अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

बदायूँ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली श्री रमित शर्मा का जनपद बदायूँ में आगमन हुआ। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली श्री रमित शर्मा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के साथ पुलिस लाइन बदायूं स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ आगामी त्यौहारों (जुम्मा अलविदा, ईद एवं नवरात्रि) को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं त्यौहारों पर शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने, अपराध स्थिति की समीक्षा, जनता दर्शन से सम्बन्धित प्रकरण, आई.जी.आर.एस. प्रेषित प्रकरण एवं जोन कार्यालय से प्रेषित जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति एवं जनपदो में प्रचलित वृहद पुलिस निर्माण कार्यो की समीक्षा तथा आरक्षी ना0पु0 सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण हेतु की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कर निम्न दिशा-निर्देश दिये गयेः

आगामी त्यौहारों(जुम्मा अलविदा, ईद एवं नवरात्रि) आदि को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक थाने पर त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन कर लिया जाये तथा प्रत्येक थानाक्षेत्र में शान्ति समितियों/कार्यक्रम आयोजकों व धर्मगुरूओं के साथ बैठक कर ली जाये। उक्त पर्वों पर कोई नई परम्परा नहीं पड़ने दी जाये तथा ऐसे स्थानों को चिन्हित कर लिया जाये जहॉ पर पूर्व में विवाद हुआ हो। जनपद बदायूं में संवेदनशील स्थानों पर उच्चाधिकारीगण द्वारा स्वयं मौके पर जाकर समीक्षा कर ली जाये कि वहाँ पर कोई विवाद की स्थिति तो नहीं है। उक्त त्यौहारों पर निकलने वाले जुलूसों के साथ बाक्स फार्मेशन में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जाये तथा जुलूस मार्ग पर रूफटॉप ड्यूटी लगाने के साथ-साथ सादे वस्त्रों में भी जुलूस में ड्यूटी लगायी जाये तथा ड्रोन कैमरा के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों में जुलूस/शोभायात्रा के मार्ग/छतों का निरीक्षण पूर्व में कर लिया जाये।

रंजिशन हत्या एवं धार्मिक भावनाओं से जुड़े प्रकरणों को सूचीबद्ध कर समीक्षा करने के उपरान्त प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाये। सनसनीखेज अपराधों(हत्या, लूट एवं डकैती) की घटनाओं पर राजपत्रित अधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुंचे
प्रतिदिन जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण कराया जाये तथा जांच अधिकारी द्वारा जांच को किसी अधीनस्थ से न कराकर स्वयं मौके पर जाकर की जाये एवं जांच अधिकारी तथा वादी/पीड़ित/ शिकायतकर्ता के मध्य आपसी संवाद निरन्तर बना रहे, जिससे वह प्रकरण में की गयी कृत कार्यवाही से अवगत रहें, इसके अतिरिक्त दहेज सम्बन्धी प्राप्त शिकायतों में पीड़िता की सुविधानुसार मायके / ससुराल पक्ष से सम्बन्धित थाने से कार्यवाही करायें तथा माननीय / जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का वरीयता से निस्तारण कर माननीयों को कृत कार्यवाही समय से अवगत कराया जाये।
जनपदों में प्रचलित वृहद पुलिस निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाये तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जाये। जनपद बदायूं में जी-3 क्षमता युक्त हॉस्टल/बैरक/विवेचक कक्ष का निर्माण कार्य थाना कोतवाली, उसहैत, अलापुर, उसांवा, मूसाझाग, बिसौली, इस्लामनगर, कुंवरगांव, उझानी, दातागंज, वजीरगंज कादरचौक एवं जरीफनगर में निर्माण प्रचलित है जिसको शीघ्रातिशीघ्र पूरा कराया जाये।
उल्लेखनीय है कि बरेली जोन को प्रस्तावित JTC हेतु, जनपद बदायॅू को 1219( पुरूष- 975 व महिला- 244) का आवंटन किया गया है।
इसी क्रम में जनपद बदायूं को RTC हेतु 500(पुरूष) का आवंटन किया गया है। आरक्षी ना0पु0 सीधी भर्ती-2023 के रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण उच्च कोटी का कराये जाने हेतु आवासीय/मैस/शौचालय प्रशिक्षण उपकरण/अध्यापक की व्यवस्था मानक के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

PNP news district Budaun
Jitendra Kumar Yadav

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें