November 2, 2026 9:50 pm

डॉक्टरों की देर से पहुंचने पर सोनबरसा सीएचसी में मरीज बेहाल, घंटों लगी रही कतारें।

बैरिया (बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में सोमवार को चिकित्सकों की देर से पहुंचने और अनुपस्थिति के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी में तैनात छह डॉक्टरों में से अधिकांश निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते सुबह से आए दर्जनों मरीज घंटों लाइन में परेशान खड़े रहे। जानकारी के अनुसार ऑर्थो सर्जन डॉ. अमर अख्तर प्रशिक्षण पर गए हुए हैं, जबकि एमडी फिजिशियन डॉ. संजीव सिन्हा 100 बेड अस्पताल में व्यस्त होने के कारण उपलब्ध नहीं थे। वहीं ओपीडी में तैनात डॉ. जया पाठक के पहुंचने में करीब एक घंटे की देरी हुई। वे सुबह निर्धारित समय के बजाय लगभग 11 बजे अस्पताल पहुंचीं, जिसके बाद एक साथ भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी में बैठी 27 वर्षीय रानी देवी निवासी–बकुलहा ने बताया, “मैं सुबह 10 बजे से यहां बैठी हूं, लेकिन अभी तक कोई डॉक्टर नहीं आया।” इसी तरह मानती देवी निवासी–बकुलहा ने कहा, “मैं 10:30 बजे पहुंची हूं, डॉक्टर अब तक नहीं मिले।” मरीजों का कहना है कि डॉ. अभिषेक कुमार पिछले 24–30 घंटे से इमरजेंसी और ओपीडी दोनों संभाल रहे हैं, जिसके कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं डॉ. सुमन मिश्रा, डॉ. साल्टी कसेरा और डॉ. काजिम अहमद भी सोमवार को अस्पताल में अनुपस्थित बताए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले पर जब मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया डॉ. संजीव बर्मन से बात की गई तो उन्होंने केवल इतना कहा, “प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से बात कीजिए।” लेकिन प्रभारी से संपर्क करने पर पता चला कि वे भी अस्पताल में मौजूद नहीं थे। बाद में सीएमओ ने आश्वासन दिया कि वे प्रभारी से जानकारी लेकर स्थिति स्पष्ट कराएंगे।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टरों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने और अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें