November 2, 2026 8:06 pm

शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं से करोड़ों की ठगी, नोएडा से दबोचा गया शातिर ठग

महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी पहचान बनाकर महिलाओं को बनाता था शिकार। आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर: योगेश यादव | PNP न्यूज़ महाराष्ट्र

 

शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं से करोड़ों की ठगी, नोएडा से आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने शादी के नाम पर महिलाओं को ठगने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी पहचान बनाकर महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। वह अजय अग्रवाल, अजय संतोष सिंह और जयप्रकाश रमेशचंद्र गुप्ता जैसे अलग-अलग नामों का इस्तेमाल करता था।

मामले की शुरुआत तब हुई जब 4 मार्च 2022 को नयानगर पुलिस स्टेशन में 75 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि आरोपी ने शादी के विज्ञापन के जरिए उसकी बेटी से संपर्क किया और बाद में परिवार से लाखों रुपये की ठगी की।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने कई महिलाओं को शादी का भरोसा देकर करोड़ों रुपये ऐंठे। ठगी का शिकार हुई महिलाओं में तलाकशुदा, दिव्यांग और कमजोर वर्ग की महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। ठगी के पैसों से खरीदी गई कार भी जब्त की गई है। पुलिस अन्य पीड़ितों से भी सामने आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें