पीएनपी न्यूज़ / रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आगर मालवा। आगामी 26 जून को आगर में होने वाले मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला सम्मेलन को लेकर ब्लॉक इकाई आगर की एक बैठक रविवार शाम स्थानीय सर्किट हाउस पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि संभागीय सचिव महेश शर्मा व विशेष अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परमार, जिला महासचिव राजेश राव मंचासीन रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय झंजी ने की। बैठक के आरंभ में अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला पहना कर व बाबा बैजनाथ की तस्वीर भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि महेश शर्मा ने आगामी 26 जून को होने वाले जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पत्रकारों से एकजुट होकर कार्य करने का आव्हान किया, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परमार व जिला महासचिव राजेश राव ने पूर्व में हुई बैठक की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष अजय झंजी ने इस अवसर पर कहा कि जिले में 8 वर्ष के बाद जिला सम्मेलन आयोजित होने जा रहा हैं, जिसमें हमारे जांबाज प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय शलभ भदौरिया दद्दा हमारा मार्गदर्शन करेंगे, प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय दद्दा के साथ संभाग के दौरे पर संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन मौजूद रहेंगे। जिला सम्मेलन भव्य ऐतिहासिक हो इसके लिए हमें टीम भावना से कार्य करना है। झंजी के द्वारा कार्यक्रम के संपूर्ण स्वरुप की जानकारी दी गई इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रहमान कुरैशी, सैयद सादीक अली, राजेश शर्मा, जहीर उद्धीन, सचिन खरे, अशोक परिहार, आरिफ खान, दशरथ सिंह चैहान, बहादुरसिंह पंवार, अब्दुल शफीक खान, देवेन्द्र मेवाडा आदि मौजुद रहें। संचालन ब्लाक अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने किया। अंत में आभार ब्लाक महासचिव हनीफ खान ने माना।
फोटो- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की आगर ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न











