November 2, 2026 8:10 pm

कलेक्टर-एसपी को हटाया; हमलावरों ने – SDOP को जलाने की कोशिश की ASI को मार डाला था, अब तक 29 गिरफ्तार

 मऊगंज हिंसा आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रीवा/भोपाल | मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़ा गांव में हिंसा के बाद सरकार ने मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को हटाकर संजय कुमार जैन को नया कलेक्टर नियुक्त किया है। वहीं एसपी रसना ठाकुर को हटा दिया है। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू भोपाल लाया गया है। उनकी जगह दिलीप कुमार सोनी को मऊगंज एसपी नियुक्त किया गया है। इस बीच, खुलासा हुआ है कि 15 मार्च को उपद्रवियों ने बेकाबू होकर महिला एसडीओपी अंकिता सुल्या और उनकी टीम को जान से मारने की धमकी दी। हालात इतने बिगड़ न गए कि एसडीओपी और कुछ पुलिसकर्मियों को एक कमरे में बंद होकर खुद को बचाना पड़ा। भीड़ ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। असफल रहे तो बाहर से ताला लगा दिया।
एसडीओपी अंकिता सुल्या ने बताया कि मौके से पकड़े गए 5 आरोपियों को छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इनकार करने पर भीड़ ने पेट्रोल-डीजल डालकर आग लगाने की धमकी दी। स्थिति गंभीर होने के कारण पुलिस बल को बुलाया गया। एक घंटे बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स ने आंसू गैस और फायरिंग के जरिए उन्हें सुरक्षित निकाला। इस बीच, हत्या के आरोपियों के सलैया गांव में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी। भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों से टीम को लौटना पड़ा। बाद में पुलिस बल के साथ दोबारा कार्रवाई की गई। लेकिन घरों में ताले लगे मिले।

*पुलिस ने अब तक 29 को किया गिरफ्तार, 6 आरोपी जेल गए*

रज्जन उर्फ सनी दुबे की हत्या के आरोप में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 1 आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। इस तरह 6 आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। वहीं जानकारी के अनुसार गड़रा कांड में अब तक कुल 29 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाल में मऊगंज जिले में हुई या प्रिया घटना में मऊगंज के कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटकर नए कलेक्टर संजय कुमार जैन की नियुक्ति की चर्चाएं चल रही है मुख्यमंत्री का मानना है की जिले में संजय कुमार जैन शांति व्यवस्था बनाने में कामयाब होते हैं कि नहीं देखने की बात ही पता चल पाएगा की संजय कुमार जैन शांति व्यवस्था बनाने में कामयाब होते हैं कि नहीं

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें