Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कटिहार, बिहार – 21 मार्च को विश्व कविता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कोठा के अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष, मोहम्मद रफीक अंसारी ने लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “भावनाओं की जुबानी ही कविता होती है,” जो हमारे विचारों और संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने का माध्यम है।
इस अवसर पर उन्होंने साहित्य और कविता के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज को एकजुट करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में उन्होंने स्थानीय लोगों से कविता और साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने का आग्रह किया।
उनके इस संदेश को क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सराहा। भाजपा के स्थानीय नेतृत्व द्वारा भी इस दिन को प्रेरणादायक बताया गया।
(PNP news अन्नू खान कीरिपोर्ट: कटिहार से विशेष संवाददाता)
Views: 72











