November 2, 2026 9:50 pm

विरार में FDA का खौफ! कार्रवाई से पहले सड़क पर फेंकी गई एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री

रिपोर्टर: योगेश यादव | PNP न्यूज़ महाराष्ट्र,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

विरार। विरार पश्चिम के आगाशी रोड इलाके में सड़क किनारे बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री और फफूंदी लगे नूडल्स मिलने से इलाके में चिंता का माहौल है। खुले में पड़े खाद्य पदार्थों को देखकर स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। यह मामला उस समय सामने आया है, जब खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की ओर से वसई-विरार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

सड़क किनारे मिले सैकड़ों पैकेट

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आगाशी रोड पर कई खाद्य उत्पादों के पैकेट, बटर के पैकेट, दिसंबर 2025 में एक्सपायर हो चुकी सामग्री और खराब नूडल्स खुले में पड़े दिखाई दिए। नागरिकों का कहना है कि ऐसी सामग्री इंसानों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है।

FDA कार्रवाई के बाद बढ़ी आशंका

सूत्रों की मानें तो हाल के दिनों में FDA ने क्षेत्र के कई होटल, गोदाम और खाद्य विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि कार्रवाई से बचने के लिए कुछ लोगों ने खराब और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को सड़क किनारे फेंक दिया।

पशुओं और पर्यावरण पर खतरा

स्थानीय नागरिकों ने चिंता जताई है कि खुले में पड़ी यह सामग्री आवारा पशुओं के खाने से उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है। साथ ही इससे गंदगी फैलने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की भी संभावना है। लोगों ने वसई-विरार महानगरपालिका और FDA से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

छोटे खाद्य विक्रेताओं की भी जांच की मांग

भाजपा नेता राजन सिंह ने FDA की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा के लिए अभियान जरूरी है। उन्होंने मांग की कि बड़े प्रतिष्ठानों के साथ-साथ सड़क किनारे लगने वाले छोटे खाद्य स्टॉल, टपरी, वड़ा पाव और अन्य खाद्य विक्रेताओं की भी नियमित जांच की जाए, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें