रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तहसील स्थित प्रसिद्ध यशवाड़ी मारुति मंदिर परिसर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। मंदिर के सामने बना सभा मंडप अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के समय मंडप के नीचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, करीब 30 से 40 लोग मलबे में दब गए, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
इस दुर्घटना में अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायलों को इलाज के लिए आर.पी. अस्पताल और आसपास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडप अचानक गिरने से लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।











