November 2, 2026 8:05 pm

विधान परिषद याचिका समिति ने लखीमपुर खीरी में की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता व जवाबदेही के निर्देश* 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर खीरी। विधान परिषद की याचिका समिति ने अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज जनपद लखीमपुर खीरी का दौरा किया। समिति के सभापति अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्य अनूप गुप्ता एवं उमेश द्विवेदी खीरी पहुंचे। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर समिति का स्वागत किया कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित बैठक में सभापति अशोक अग्रवाल ने जनपद से संबंधित विभिन्न प्रेषित संदर्भों की गहन समीक्षा की। बैठक की शुरुआत में समिति के निर्देश पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने अपना परिचय दिया और अपने-अपने विभागों से संबंधित याचिकाओं की स्थिति से समिति को अवगत कराया बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभापति अशोक अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति द्वारा प्रेषित सभी संदर्भों व याचिकाओं का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाए तथा समयबद्ध रूप से उसकी सूचना समिति को भेजी जाए। साथ ही जनपद में याचिका समिति के त्वरित निस्तारण हेतु एक विशेष सेल गठित करने के निर्देश दिए गए, जिससे मामलों की प्रभावी निगरानी और अनुपालन सुनिश्चित हो सके बैठक में समिति के सदस्यों अनूप गुप्ता और उमेश द्विवेदी ने विभागवार प्रस्तुतिकरण के दौरान कई बिंदुओं पर प्रश्न किए और लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान व ठोस फॉलोअप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए पीडी एसएन चौरसिया ने समिति को आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी प्रत्येक याचिका पर प्रशासन संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है इस अवसर पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने समिति के सभापति व सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, पीडी (डीआरडीए) एसएन चौरसिया, सभी एसडीएम सहित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें