रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के विजयगढ़ किला क्षेत्र में जंगल के भीतर रास्ता भटक गए 10 श्रद्धालुओं को पुलिस ने रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।इस अभियान में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की जान बचाकर पुलिस ने संवेदनशीलता और साहस का परिचय दिया।
वाराणसी और मिर्जापुर के हैं लोग
मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सूचना मिली कि वाराणसी और मिर्जापुर से आए 10 श्रद्धालु विजयगढ़ किला स्थित मजार से लौटते समय घने जंगल में रास्ता भटक गए हैं। सोमवार रात करीब 8:20 बजे मिली इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
जंगल का हर कोना छाना गयारामपुर बरकोनिया थाना पुलिस और पीआरवी 8507 की संयुक्त टीम ने अंधेरे और दुर्गम जंगल में खोजबीन शुरू की। मोबाइल संपर्क टूट जाने से स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने टॉर्च, सीटी और लाउड हेलर की मदद से जंगल के हर कोने में तलाश जारी रखी।
करीब 6 से 8 घंटे तक चले इस कठिन अभियान के बाद आखिरकार सभी 10 श्रद्धालुओं को सकुशल ढूंढ लिया गया। इनमें किशोर, महिलाएं, बुजुर्ग और एक मासूम बच्ची भी शामिल थी, जिससे ऑपरेशन की गंभीरता और बढ़ गई थी। पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत की सांस दिलाई।
पुलिस ने लोगों से अनजान जगहों पर न जाने की अपील की
इस सफल रेस्क्यू में प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव,उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। परिजनों ने भावुक होकर पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जंगल या अपरिचित स्थानों पर जाते समय स्थानीय मार्गदर्शन अवश्य लें और समूह से अलग न हों, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।











