November 2, 2026 7:01 pm

लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गूंजे देशभक्ति के जयकारे।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बैरिया (बलिया)। भारत के लौह पुरुष और देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती 31 अक्टूबर दिन शुक्रवार को स्थानीय शिवानंद सदन, बैरिया में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बूथ संख्या 300 पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता सी.बी. मिश्रा ने की। अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को सरदार पटेल के आदर्शों, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की भावना से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समारोह में रत्नेश सिंह, मनोज सिंह गुड्डू, हरिकंचन सिंह, मनीष वर्मा, संजू पांडेय, देवनाथ कनौजिया, रमेश सिंह, पिंटू यादव, अभिषेक यादव, मोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और “भारत माता की जय” के नारों के बीच हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें