लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने जनमानस के लिए एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी और सही जानकारी से हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है CMO ने बताया कि हीट स्ट्रोक के लक्षणों में तेज बुखार, शुष्क त्वचा, पसीना बंद होना, भ्रम की स्थिति, तेज नाड़ी, बेहोशी और गंभीर हालत में कोमा शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर लापरवाही न करें और तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे, बुजुर्ग, किसान, श्रमिक, गंभीर रोगों से पीड़ित, निराश्रित और दिव्यांगजन को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए गए हैं और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है बचाव के लिए क्या करें हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें खाली पेट घर से बाहर न निकलें पर्याप्त पानी पीते रहें नींबू पानी, लस्सी, छाछ और ORS का सेवन करें शरीर गर्म लगे तो स्नान करें काम के बीच-बीच में आराम करें घर को ठंडा रखने की व्यवस्था रखें क्या न करें तेज धूप में बाहर निकलने से बचें दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर न जाएं चाय, कॉफी , शराब और कोल्ड ड्रिंक से बचें बच्चों व पालतू जानवरों को बंद वाहन में न छोड़ें तली-भुनी और भारी भोजन कम करें अत्यधिक गर्मी में भारी श्रम न करें CMO डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि “जागरूकता और सावधानी ही लू से बचाव का सबसे कारगर उपाय है।” उन्होंने लोगों से एडवाइजरी का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्टर : अनिल कुमार, निघासन लखीमपुर खीरी











