| रिपोर्टर योगेश यादव | PNP News Maharashtra
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बागेश्वर बाबा की विवादित टिप्पणी पर रोहित पवार का गुस्सा फूट पड़ा है। शिवाजी महाराज को लेकर दिए गए बयान के बाद उन्होंने बाबा पर महाराष्ट्र में रोक लगाने की मांग करते हुए सरकार को सीधी चेतावनी दी है।
नागपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को लेकर विवादित दावा किया। इस बयान के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बाबा को ‘भोंदू’ करार दिया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज कभी थकने वाले योद्धा नहीं थे, बल्कि अंतिम सांस तक स्वराज के लिए संघर्ष करने वाले महान वीर थे। ऐसे बयान महाराष्ट्र की अस्मिता का अपमान हैं।
रोहित पवार ने मंच पर मौजूद बड़े नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब यह बयान दिया जा रहा था, तब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और संघ प्रमुख मोहन भागवत जैसे नेता मंच पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी आपत्ति नहीं जताई।
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बागेश्वर बाबा की महाराष्ट्र में दोबारा एंट्री नहीं होनी चाहिए। रोहित पवार ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी बाबा ने संत तुकाराम महाराज और संत ज्ञानेश्वर माऊली को लेकर विवादित बयान दिए थे। अब शिवछत्रपति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रोहित पवार ने मांग की कि सरकार तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करे और इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वालों पर सख्त कानूनी कदम उठाए।











