Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
*लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट*
लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पहलगाम में निर्दोष टूरिस्टो पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन लखीमपुर रोड स्थित नानक पुलिस चौकी के निकट हुआ, जहां सैकड़ों ABVP कार्यकर्ता एकत्र हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद हाय-हाय” जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए आतंकवाद और पाकिस्तान का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। इस विरोध प्रदर्शन में छात्रनेताओं ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाने की मांग की और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही करने की बात कही।
इस मौके पर नगर सहमंत्री हर्ष भारद्वाज, इकाई अध्यक्ष साधक राज, राज प्रताप सिंह, अनिकेत कश्यप, सचिन मिश्रा, प्रशांत गुप्ता, सुधांशु, अक्षत पांडेय, कृष्णा शुक्ल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खात्मे तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।











