November 2, 2026 8:00 pm

कश्मीर में शहीद हुए लोगों की याद में निकला कैंडल मार्च

रिपोर्टर दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी के धारूहेड़ा में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया। हिंदू युवा वाहिनी व शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारा लगाए। यह कैंडल मार्च सेक्टर 6 से शुरू किया गया जो धारूहेड़ा बस स्टैंड से भगत सिंह चौक समापन किया गया । कैंडल मार्च की अध्यक्षता लाल राजपूत वह राजेश सैनी के द्वारा किया गया था। कार्यकर्ताओं में जोश सुनील जोधावल के द्वारा किया गया मौके पर अर्जुन कुमार, करण यादव, संतोष झा, रेनू, राजन झा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस हमले में 26-28 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, जिनमें हरियाणा के करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे, जिनकी हाल ही में शादी हुई थी। कैंडल मार्च में स्थानीय लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें