लखीमपुर खीरी, 22 फरवरी। मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान ने रविवार को जिले भर में रफ्तार पकड़ ली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित “विशेष अभियान दिवस” में सभी मतदेय स्थलों पर मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल स्वयं मैदान में उतरीं और बूथों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ईआरओ/एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह के साथ प्राथमिक विद्यालय ईदगाह (भाग संख्या 205-209) और संविलियन विद्यालय छाउछ (भाग संख्या 19-25) मतदान स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया निरीक्षण के दौरान डीएम सीधे बीएलओ के हेल्प डेस्क पर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्राप्त फॉर्म-6 और फॉर्म-8, संलग्न दस्तावेजों तथा उनके निस्तारण की स्थिति की स्वयं समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके एक भी पात्र युवा का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। हर आवेदन की मौके पर जांच कर सही मार्गदर्शन देने तथा नागरिकों को अनावश्यक चक्कर न लगाने देने पर उन्होंने विशेष जोर दिया डीएम ने बीएलओ को सक्रिय संपर्क, डोर-टू-डोर जागरूकता और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए बताया कि जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को जमा करें या voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क करने की अपील भी की गई डीईओ के निर्देश पर विशेष अभियान तिथि में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भ्रमणशील रहे और विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बीएलओ से प्रगति की जानकारी लेकर अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी











