November 2, 2026 8:07 pm

लखीमपुर खीरी पलिया में गन्ना फसल कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न* 

लखीमपुर खीरी पलिया बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड, पलिया कलां के कॉन्फ्रेंस हाल में गन्ना विकास परिषद तथा चीनी मिल पलिया, गुलरिया, सम्पूर्णा नगर और बेलराया के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए गन्ना फसल कटाई प्रयोग 2025-26 को सफल बनाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान कार्यालय उप गन्ना आयुक्त, परिक्षेत्र लखनऊ से आए अपर सांख्यिकी अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने गन्ना फसल कटाई से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं और आवश्यक दिशानिर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कटाई प्रयोग के दौरान प्रयोग होने वाले वैज्ञानिक सूत्रों, आंकलन विधियों एवं रिपोर्टिंग प्रणाली पर भी प्रकाश डाला प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित कर्मचारियों और गन्ना पर्यवेक्षकों ने अपने प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ समाधान डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा तुरंत प्रदान किया गया इस अवसर पर सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव गन्ना समिति, गन्ना विकास निरीक्षक, तथा चीनी मिल पलिया के सहायक महाप्रबंधक जितेन्द्र सिंह राना सहित सभी परिषदों के गन्ना पर्यवेक्षक उपस्थित रहे सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के माध्यम से फसल कटाई प्रयोग से संबंधित नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की और आगामी सत्र में उनके प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

*रिपोर्टर — अनिल कुमार, निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें