November 2, 2026 9:37 pm

बाल सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे संस्कृति, स्वदेशी और राष्ट्रप्रेम के रंग* 

स्व. डॉ. रवि श्रीवास्तव की स्मृति में नगर पालिका परिषद व जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

*लखीमपुर खीरी* । नगर पालिका परिषद लखीमपुर के आयोजन एवं जेसीआई लखीमपुर खीरी के संयोजन में स्व. डॉ. रवि श्रीवास्तव की स्मृति में आयोजित बाल सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मंच पर सनातन संस्कृति, राष्ट्रप्रेम, रामायण, स्वदेशी, लोकगीत और नृत्य के रंग छा गए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा रामलीला मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, समाजसेवी कपिल श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ. बीना चौरसिया, डॉ. राखी चौहान और मेलाध्यक्ष कौशल तिवारी एडवोकेट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया इस अवसर पर समाजसेवी एवं साहित्यकार राम मोहन गुप्त को उनके कुशल संचालन और बाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष योगदान के लिए “विशिष्ट सेवा सहयोग सम्मान” से सम्मानित किया गया। साथ ही समाजसेवा, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई नागरिकों का भी सार्वजनिक अभिनंदन किया गया कार्यक्रम का संचालन राम मोहन गुप्त एवं विशाल सेठ ने किया। आयोजन की कमान जेसीआई अध्यक्ष शुभम टंडन के नेतृत्व में सचिन अग्रवाल, विश्वास सेठ, राहुल माथुर और अंकित मित्तल ने संभाली, जबकि कुलदीप गुप्ता और सौरभ वर्मा ने समन्वय किया। निर्देशन कनिष्क बरनवाल और राजेश पटेल द्वारा किया गया प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में डॉ. रवि मेमोरियल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नेशनल पब्लिक स्कूल (ओयल) उपविजेता रहा। नव भारत पब्लिक स्कूल, गुरु गोविंद सिंह एकेडमी और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार दिए गए सीनियर वर्ग में नेशनल पब्लिक स्कूल (ओयल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरु गोविंद सिंह एकेडमी उपविजेता रही, जबकि नव भारत पब्लिक स्कूल एवं एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी को सांत्वना पुरस्कार मिला निर्णायक मंडल में जेसी मीता गर्ग, कुमकुम गुप्ता एवं मंजू बरनवाल शामिल रहीं कार्यक्रम में अखिल भारत हिन्दू सभा जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अमित गुप्ता, जिला महामंत्री आशीष गुप्ता ‘छोटू’, सीबीएसई बोर्ड सीतापुर-लखीमपुर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शैलेन्द्र गुप्ता, भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा अध्यक्ष आर्येंद्र पाल सिंह, डॉ. नागेश्वर सिंह, डॉ. बवाल किशोर वर्मा, डॉ. राहुल सिंह, वीरपाल सिंह, रवि कश्यप, मनोज कुमार एवं रामनरेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे नगर पालिका परिषद की ओर से सेवा कार्यों में योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। वहीं, जेसीआई संस्था द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, समाजसेवी कपिल श्रीवास्तव, मेलाधिकारी इंजीनियर समरा सईद और मेलाध्यक्ष कौशल तिवारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. डॉ. रवि श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि से हुआ। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासद, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में जेसीआई परिवार ने सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार एवं लंच पैकेट प्रदान किए। साथ ही, “हमसे जुड़ें, आगे बढ़ें” प्रेरक प्रस्तुति के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया इस अवसर पर जेसी सचिन अग्रवाल, विश्वास सेठ, राहुल माथुर, राजेश पटेल, कनिष्क बरनवाल, कुशाग्र अग्रवाल सहित जेसीआई के अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

 

*रिपोर्टर – अनिल कुमार, निघासन (लखीमपुर खीरी)*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें