रेवाड़ी 2 अप्रैल चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी में कंपनी कर्मी से 59 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर बैंकों से लोन करवाकर वारदात को अजाम दिया गया। शिकायत मिलने के बाद कसौला थाना पुलिस ने 9 बैकों के अधिकारियों और एक महिला सहित 12 के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
रेवाड़ी निवासी डीके ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह बावल की एक कंपनी में नौकरी करता है। कंपनी के एक साथी की मार्फत 19 अक्टूबर 2024 को गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक सोसायटी में राकेश और अनिल से उनके फ्लैट पर मुलाकात हुई। राकेश ने उसे कई लोगों के नाम लेकर अपने रियल एस्टेट कारोबार की जानकारी दी और प्रॉपर्टी खरीदने की सलाह दी।
दस्तावेज लेकर पांच बैंकों से करवाया लोन
शिकायत में बताया कि राकेश ने पहले उसे धारूहेड़ा की एक कंपनी के मार्फत लोन लेकर पैसा अपना खाते में ट्रांसफर करने और उसके बदले गढ़ी बोलनी में एक प्लाट की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने का सुझाव दिया। जिससे मैने मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद राकेश व अनिल मेरे पास आए और 20 लाख का लोन करवाने के लिए सैलरी स्लिप व दस्तावेज अपने साथ ले गए।
8 बैंकों में अप्लाई किया लोन
शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसके नाम से लोन के लिए आठ बैकों में अप्लाई कर दिया। 30 अक्टूबर से पांच नवंबर 2024 तक आठ बैकों से 5919513 रुपए का लोन ले लिया। पता चलने पर जब मैने आपत्ति जताई तो आरोपियों ने खुद ईएमआई खुद भरने की बात कही। राकेश ने सिक्योरिटी के लिए दिए मेरे चेक अपने पास रख लिए। जिनका दुरूपयोग कर राकेश ने 30 अक्टूबर से सात नवंबर तक मेरे खाते से 59 लाख रुपए निकाल लिए। 14 नवंबर को मेरे नाम सिक्योरिटी के लिए 750 वर्गगज में 400 वर्गगज जमीन मेरे नाम करवाई और बाकी 350 वर्गगज जल्द करवाने का आश्वासन दिया। बाद में पता चला कि नाम करवाई गई 400 वर्गगज जमीन पर भी किसी और का कब्जा है। राकेश ने लोन की 13 किश्त तो जमा करवाई इसके बाद सोसायटी का अपना फ्लैट बेचकर दूसरी जगह शिफ्ट हो गया।
दिसंबर में फरवरी के चेक दिए
12 दिसंबर 2025 को राकेश ने लोन क्लीयर करने के लिए मुझे 35 लाख और 33 लाख 99 हजार 167 रुपए के फरवरी 2026 माह के दो चेक दिए। चेक लगाने पर पता चला कि खाते में राशि ही नहीं थी। शिकायत में बताया कि राकेश इससे पहले भी 30 लोगों के साथ ऐसे ही धोखाधड़ी कर चुका है। शिकायत मिलने के बाद कसौला पुलिस ने राकेश, अनिल और ममता के साथ एक्सिस, IDFC, एचडीएफसी, पिरामल फाइनेंस बैंक, INCRD बैंक, SMFG क्रेडिट बैंक, चौला मंडल बैंक, बजाज फाइनेंस और ICICI बैंक अधिकारियों व एक महिला सहित 12 के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











