November 2, 2026 9:50 pm

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, होटल से सिलेंडर जब्त

पीएनपी न्यूज़ / रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आगर मालवा, /कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशन में बुधवार को जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एम.एल. मालवीय, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एन.एस. मुवेल एवं सुरेश गुर्जर द्वारा आगर शहर के विभिन्न होटलों का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान यशोदा होटल, हेरिटेज होटल एवं डिलेक्स होटल की जांच की गई। निरीक्षण के समय हेरिटेज होटल में 14.2 किलोग्राम प्रवर्ग का एक घरेलू गैस सिलेंडर व्यवसायिक उपयोग में पाया गया।

घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग किए जाने पर द्रविकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश, 2000 का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित सिलेंडर को जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा इस प्रकार की अनियमितताओं पर आगे भी सतत कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें