November 2, 2026 9:49 pm

कहां तक पहुंचा वाराणसी रोपवे परियोजना का काम? कैंट से नमो घाट तक बनेंगे छह स्टेशन

नीलेश वर्मा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी में देश की पहली अर्बन रोपवे परियोजना का पहला चरण दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। कैंट स्टेशन से नमो घाट तक बनने वाले इस रोपवे से शहर के लगभग एक लाख लोगों को प्रतिदिन लाभ मिलेगा और जाम से मुक्ति मिलेगी। दूसरे चरण का सर्वे भी पूरा हो चुका है।

: देश की पहली अर्बन रोपवे ट्रांसपोर्ट परियोजना के पहले चरण का काम अंतिम दौर में है। दिसंबर तक परियोजना को जनता के हवाले करने के इरादे से शासन-प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा है। केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से प्रतिदिन करीब एक लाख लोगों को फायदा पहुंचाने की तैयारी है

शहर को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। 148 गोंडोला (केबल कार) से एक साथ परिचालन किया जाएगा। नेशनल हाईवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ने दूसरे चरण का भी सर्वे पूरा कर लिया है। विस्तृत प्रस्ताव दिल्ली मुख्यालय भेजा है। मंडलायुक्त के निर्देशन में एलाइनमेंट भी तय हो चुका है।

: कैंट स्टेशन से परियोजना शुरू होगी, जो नमो घाट पर खत्म होगी। रास्ते में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन, दोषीपुरा, गोलगड्डा और नमो घाट पर रोपवे स्टेशन बनाया जाएगा। काशी रेलवे स्टेशन से नमो घाट को कनेक्ट करने के लिए एक फुट ओवरब्रिज भी बनेगा।

 

करीब पांच किलोमीटर की कार्ययोजना को स्वीकृति मिलने के बाद दूसरे चरण के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी। वही लागत तय करेंगे और रोपवे की डिजाइन बनाकर योजना को धरातल पर उतारने की कोशिश करेेंगे।

 

बता दें कि पीएमओ की तरफ से दूसरे चरण की परियोजना के लिए व्यवहार्यता पर काम करने के निर्देश मिले थे। यह रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है। जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के साथ डीपीआर को लेकर मंथन हो चुका है। स्टेशन निर्माण और टावर लगाने के लिए स्थान चिह्नित हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें