रेवाड़ी 4 अप्रैल चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी निवासी प्रख्यात सिविल इंजीनियर राजीव यादव को मुख्यमंत्री कार्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंजीनियरिंग विभागों का सलाहकार नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि बल्कि पूरे अहीरवाल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।राजीव यादव लंबे समय से सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्यों, तकनीकी दक्षता और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विकास कार्यों को नई दिशा दी है। उनकी नियुक्ति से राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने यादव को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इस पद के लिए एक योग्य और अनुभवी व्यक्ति का चयन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री यादव अपने अनुभव और विशेषज्ञता के बल पर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
डॉ. खोला ने आगे कहा कि यह नियुक्ति अहीरवाल क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है और इससे क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री यादव अपने नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तियों ने भी इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला कदम बताया है।











