रेवाड़ी 3 अप्रैल चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विधायक डा. कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को बावल स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बावल विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यों को लेकर अध्यक्षता में समीक्षा बैठक ली। विधायक ने विभागीय अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों को तय सीमा में पूरा करवाएं ताकि सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में बावल क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। बावल के विकास कार्यों को तीव्रता के साथ पूरा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह की अगुवाई में बावल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होने से क्षेत्र में आमजन को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगी हैं।











